जॉब दिलाने के नाम पर होटल कर्मी ने युवती से की छेड़छाड़
त्वरित खबरे - युवती से छेड़छाड़

भिलाई १३ अप्रैल 

नंदिनी पुलिस ने सोमवार देर रात रायपुर निवासी 34 वर्षीय युवती की शिकायत पर दिल्ली निवासी अभिनव अग्रवाल के खिलाफ धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 22 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे की है। आरोपी ने पथरिया रोड पर उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़िता पूर्व परिचित हैं। दोनों पहले रायपुर की होटल में एक साथ जॉब करते थे। उसके बाद पीड़िता नई जॉब ढूंढ रही थी। आरोपी पीड़िता को होटल में जॉब दिलाने का झांसा देकर रायपुर से खैरागढ़ ले जा रहा था। रास्ते में अश्लील हरकत की।

इधर, पाटन पुलिस ने मंगलवार सुबह 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की शिकायत पर पंदर निवासी 22 वर्षीय राजीव वर्मा के खिलाफ धारा 354, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता के घर के बाहर उससे अश्लील हरकत की। वहीं छावनी पुलिस ने सोमवार रात 17 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर साबीर खान के खिलाफ धारा 354, 342, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की। आरोपी फरार है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations