दुर्ग में जियो कंपनी के टावर ने अचानक ही काम करना बंद कर दिया। जब टेक्नीशियन वहां पहुंचा तो दंग रह गया। टावर में लगाई गई 23 बैटरी और केबल वायर कोई चोरी कर ले गया था। टेक्नीशियन की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया है।
जियो इंफ्रास्ट्रचर लिमिटेड कंपनी में कार्यरत टेक्नीशियन शैय्यद इलियाज ने पुलिस को बताया कि जियो कंपनी का टावर पीपी यार्ड बीएमवाय चरोदा में लगा हुआ है। शनिवार रात 8.30 बजे जियो के टावर ने काम करना बंद कर दिया। जैसे ही टेक्नीशियन को इसकी हुई वह समस्या को ठीक करने टावर पहुंचा। वहां जाकर देखा कि टावर के अंदर लगाई गई 23 बैटरी गायब थी और टावर में लगा केबल वायर भी कोई काट कर ले गया था।

Facebook Conversations