दुर्ग- जिले में 1 जून से 7 जुलाई तक 158.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 249.6 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 52.0 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 195.6 मिमी, तहसील धमधा में 97.9 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 169.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 184.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 6 जुलाई को तहसील दुर्ग में 0.0 मिमी, तहसील धमधा में 7.0 मिमी, तहसील पाटन में 0.0 मिमी, तहसील बोरी में 4.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 4.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 8.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्युरों

Facebook Conversations