जेल अधीक्षक एस एस तिग्गा के डीआईजी बनने पर त्वरित ख़बरें के प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे ने दी शुभकामनाये
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग. ब्यूरो प्रमुख

दुर्ग / शासन द्वारा पद्दोन्नति समिति की बैठक मे जेल अधीक्षक दुर्ग एस एस तिग्गा को डीआईजी पद पर किया गया पदोन्नत। पाठको पिछले समाचार में हमने आपको बताया था कि  डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता डीआईजी के पद से मई माह में सेवा से पदमुक्त (रिटायर्ड) हुए जिसके बाद से लगभग 8 माह से डीआईजी पद रिक्त चल रहा था । जिसकी पूर्ति हेतु शासन को तीन नाम एस एस तिग्गा, योगेश सिंह छत्री व अमित सांडिल्य का नाम प्रस्तावित था ।  शासन द्वारा डीपीसी की बैठक रखी गई जिसमे सबसे अनुभवी व पुराने नाम एस एस तिग्गा पर मुहर लगाई गई । एस एस तिग्गा केन्दीय सभी जेलों में अपनी सेवाएं दे चुके है । शायद उनके इसी अनुभव को देखते हुए शासन ने उनके नाम पर मुहर लगा कर एस एस तिग्गा को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया है। 

इसी कड़ी में आज सोमवार को त्वरित ख़बरें अख़बार के प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे ने केन्द्रीय  जेल दुर्ग में  एस एस तिग्गा से मुलकात कर उनके डी आई जी बनने पर गुलदस्ता देकर एवं मुंह मीठा कराकर अनेक शुभकामनाये एवं बधाईया दी साथ में साथ में गये हुए त्वरित ख़बरें अख़बार के छ.ग. रिपोर्टर तामेश दास सोनवानी एवं डोमेन्द्र कुमार निषाद ने भी बधाई एवं शुभकामनाये  दी |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations