जब जैकी से शादी होगी तो सबको बताऊंगी, अभी फोकस करियर पर
त्वरित खबरे

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कुछ महीने पहले अपने जन्मदिन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट से एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में होने की बात का खुलासा किया था। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी की प्लानिंग की बारे में बात की।

पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं
रकुल ने अपने इंटरव्यू में शादी की प्लानिंग के बारे में पूछने पर कहा, शादी की बात जब भी चलेगी तो मैं उसे अन्य बातों की तरह आप सबसे शेयर करूंगी। हालाँकि अभी मैं अपने करियर पर फोकस कर रही हूं, क्योंकि मैं इंडस्ट्री में इसी के लिए आई हूं। रकुल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुझे जो पसंद होता है मैं वही सुनती हूं। मैं चीजों से प्रभावित नहीं होना चाहती हूं।

अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीती हूं
आगे बात करते हुए रकुल ने कहा कि, एक सेलेब का जीवन हमेशा जांच के दायरे में होता है और यह एक पब्लिक फिगर होने का दूसरा पहलू है। हालांकि, एक्ट्रेस अपने आस-पास होने वाली गॉसिप से परेशान नहीं होती हैं। मैं कैमरे के सामने अपना काम करती हैं और कैमरे के बाहर मेरी पर्सनल लाइफ है और मैं उसे अपने हिसाब से जीना पसंद करती हूं।

वर्क फ्रंट पर रकुल
रकुल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जैकी के अगले प्रोडक्शन में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगीं। इसके अलावा वह जंगली पिक्चर्स की 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना और शेफाली शाह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations