इस्पात नगर रिसाली में कर्मा चौक का काम अधूरा
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

स्थल पर माता कर्मा की मूर्ति झिलिय्यो से ढकी सत्ता बदलने  दिखने लगा असर

 रिसाली। नगर पॉलिक निगम रिसाली इस्पात नगर जाने के मुख्य मार्ग में साई मन्दिर के बगल मे पन्द्रह लाख की लागत से माता कर्मा चौक का निर्माण हो रहा है।जिसकी स्वकृति पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की थी।लेकिन सत्ता बदलने ही इसका काम अधूरा रह गया।इस स्थल पर माता कर्मा की मूर्ति महीनों से झिलिय्यो मे ढंग कर कार्य स्थल पर रखा गया है। कर्मा चौक का काम अधूरा होने के कारण साहू समाज के पदाधिकारियों ने भी रोष जाहिर किया है।बताया जाता  है की इस कार्य की लागत पन्द्रह लाख रुपये है।ठेकेदार नया होने के कारण कार्य अधूरा छोड़ दिया है।इस सड़क मार्ग से आवागमन करने वालो को अधूरा कार्य देख कर काफी अटपटा सा  लगता है।साथ ही साई मन्दिर के बगल में माता कर्मा की मूर्ति कई माह से रखी हुई है।इस कार्य को नगर पालीक निगम रिसाली के अधिकारियों के द्वारा सीघ्र पूरा कराया जाना चाहिये। ताकि माता कर्मा की मूर्ति का विधिवत स्थापित होने के बाद पूजन हो सके।यहां पर लाईट व रेलिग का कार्य अधूरा होना बताया जा रहा है

अधिकारी क्या कह रहे -

नब्बे प्रतिशत इसका काम पूरा हो गया है।एक माह के  भीतर कार्य पूरा हो जायेगा।फिनिसग व लाइटिंग का कार्य अधूरा है।

आसिस देवागन, आयुक्त

नगर पॉलिक निगम रिसाली


माता कर्मा चौक का अधूरे कार्य को सीघ्र पूरा किया जाना चाहिये। यह कार्य गृह मंत्री की अनुशसा से समाज की माग पर स्वकृत किया गया था।

सनीर साहू, एम आई सी सदस्य

नगर पॉलिक निगम रिसाली


मैने कई बार निगम में जाकर बोला की माता कर्मा चौक का काम पूरा करे।लेकिन पैसा हमेशा खत्म हो जाना कहा जा रहा है।इसका कार्य सीघ्र पूरा किया जाये।

पंचराम साहु, वरिस्ठ सदस्य ,तहसील साहू संघ रिसाली

YOUR REACTION?

Facebook Conversations