हत्या -: मुड़िया का रहने वाला था मृतक, गांव से तीन किमी दूर मिली थी लाश...
त्वरित खबरे

ग्राम अहिबरन नवागांव और फरदडीह के बीच बुहरी तालाब में सोमवार को लगभग 45-50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। जिनकी शिनाख्त हो गई है। राजनांदगांव में शव का पीएम होने के बाद अब पुलिस जांच में जुटी है। एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी व सुरेगांव पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुड़िया निवासी तुलाराम साहू (50 वर्ष) के रूप में उनकी पत्नी ने की है। पत्नी ने जानकारी दी है कि 5 नवंबर की रात को घर से गांव में आयोजित कार्यक्रम देखने के नाम से तुलाराम निकले थे। जिसके बाद वे नहीं लौटे।

मुड़िया और घटनास्थल की दूरी 3-4 किमी है। लिहाजा पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि किसी ने हत्या कर लाश को तालाब में फेंक दिया होगा और इसी एंगल से ही जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल भी गोपनीय तरीके से कई एंगल से जांच कर रही है हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने का भी इंतजार हो रहा है ताकि अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर सकें। गांव वाले भी दबी जुबान कह रहे है कि लाश गांव से दूर बाहर तालाब में मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चेहरे पर चोट के निशान तालाब किनारे मिला टी शर्ट
पुलिस के अनुसार तालाब के दूसरे किनारे लाइनिंग टी शर्ट बरामद हुआ है। मृतक ने दाहिने हाथ की उंगली में पीतल की अंगूठी पहनी थी। चेहरे में चोट के निशान थे इसलिए हत्या की आशंका है। हालांकि पीएम रिपोर्ट के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। रविवार सुबह 9 बजे तालाब में बॉडी मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम पहुंची तो मुंह के बल लाश पड़ा था। पुलिस अनुमान लगा रही है कि शनिवार व रविवार के बीच व्यक्ति की मौत हुई होगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations