ग्रीष्म अवकाश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का 13 मई से, 10 जून से शुरू होगा नियमित कार्य…
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 13 मई से 7 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है. इसके बाद 8 जून को शनिवार और 9 जून को रविवार होने के कारण 10 जून से नियमित कार्य प्रारंभ होगा.अवकाश के दौरान हाईकोर्ट रजिस्ट्री में नियमित कार्य होगा. इस दौरान अधिवक्ता प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं. अतिआवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष बैंच लगाई जाएगी. यही नहीं अवकाश के दौरान सोमवार व शुक्रवार को अवकाशकालीन बेंच रहेगी. इस लिहाज से 13, 17, 20, 27 व 31 मई और 3 व 7 जून को अवकाशकालीन बेंच लगेगी.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations