ग्राम बोहारडीह में 10 मरीज और मिले, अब तक 61 बीमार
त्वरित खबरे

गुरुर ब्लॉक के ग्राम बोहारडीह में फूड पॉइजनिंग के शिकार मरीजों की संख्या 51 से बढ़कर 61 पहुंच गई है। आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं। बुधवार को 10 नए मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनमें से दो को ऐहतियात के तौर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद देर शाम छुट्‌टी दे दी गई। अब गुरुर सीएचसी में दो भर्ती है। वहीं अधिकतर मरीज घर में ही है। सभी को समय पर दवाई खाने की सलाह दी गई है।

जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. संजीव ग्लेड व बीएमओ डॉ. जीआर रावटे ने गांव पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधितों से टंकी, बोर व अन्य विषयों पर चर्चा की। बीएमओ ने बताया कि कुल 61 में से 59 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जो दो लोग भर्ती है, वह भी ठीक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से निगरानी में रखे हैं।

विभागीय टीम गांव में तैनात
कलेक्टर जनमेजय सहित विभागीय अफसर लगातार संबंधितों से जानकारी लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार कुल 5 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आई। जिसमें तीन रिकवर हो चुके है। सरपंच दीपक ठाकुर ने बताया कि गांव के अस्थाई कैंप में पहुंचे अधिकतर लोग रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में तैनात हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations