राजनांदगांव। ग्राम आंको में विश्वकर्मा जन्मोत्सव एवं मानस समागम समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा जयंती एवं मानस समागम की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और कर्म के प्रतीक हैं। समाज और देश के विकास में मेहनतकश लोगों, कारीगरों और श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि मानस समागम जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण में मानस पाठ सहित विभिन्न आयोजन संपन्न हुए। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और भगवान विश्वकर्मा से ग्राम एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
समारोह में चुम्मन साहू, जनपद सदस्य छुरिया, प्रताप धावड़े, ब्लॉक अध्यक्ष कुमर्दा, कल्याण सिंह चंद्रवंशी, सरपंच ग्राम पंचायत पेण्ड्रीडीह, रेवाराम लाडेकर, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत भरीटोला (ब), कमलेश यादव, पूर्व सरपंच, मोनू खान, कलेश हरामे, उपसरपंच ग्राम पंचायत पेण्ड्रीडीह, जानुराम हुरे, अध्यक्ष ग्राम विकास समिति आंको, भग्गु राम साहू, सचिव ग्राम विकास समिति आंको, समन लाल उयके, ग्राम प्रमुख, लुकेश साहू, बंसी लाल हरामे, अशोक सलामे, डॉ. शंकर लाल साहू, खिलावन साहू, कुंवर सिंह यादव एवं टीकम साहू सहित जय बाबा विश्वकर्मा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Facebook Conversations