भारत के भूतिया किले को देखने दूर-दूर से आते हैं पर्यटक
1/राजस्थान के शहर भानगढ़ में स्थित भानगढ़ का किला (Bhangarh Fort Rajasthan) भारत की सबसे डरावनी जगहों (Indian Ghost Town) में से एक है. इस किले में सूर्यास्त के बाद जाना काफी खतरनाक माना जाता है. कहा जाता है कि यहां के एक जादूगर को इस इलाके की स्थानीय राजकुमारी से प्यार हो गया था और उसने राजकुमारी को अपने बस में करने के लिए काले जादू की मदद ली थी लेकिन इस बात की भनक राजकुमारी को लग गई. फिर राजकुमारी ने जादूगर को मरवा दिया था. मरते-मरते जादूगर किले को श्राप दे गया. तब से ही किला खंडहर है.
किसी को नहीं पता यहां के निवासियों का ठिकाना
एक दौर में हाशिमा द्वीप (Hashima Island) की गिनती जापान की प्रमुख जगहों में की जाती थी. यह द्वीप नागासाकी (Nagasaki) के पास है. उस समय वहां कोयले का खनन (Coal Mining) किया जाता था. हालांकि, अचानक से खनन कार्य कम हो गया. इसके बाद लोग कम होने लगे. एक-एक कर सभी लोग द्वीप से चले गए. स्थानीय लोगों को भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि द्वीप (Hashima Japan Ghost Town) पर रहने वाले कहां चले गए. आज भी हाशिमा द्वीप पर पुरानी चीजें रखी हुई हैं.
वीरान हो गया कैलिफोर्निया का खूबसूरत शहर
3/4अमेरिका के कई शहर Ghost Town (Ghost Town In America) के नाम से लोकप्रिय हैं. इनमें एक शहर Bodie भी शामिल है. यह जगह अमेरिका के कैलिफोर्निया (Bodie, California) शहर में स्थित है. कहा जाता है कि साल 1962 से पहले यह शहर बेहद खूबसूरत था लेकिन अब बिल्कुल वीरान है जानकारों की मानें तो बिली नामक लुटेरे की वजह से यह जगह वीरान हो गई है.
भूतों का शहर है इटली का पहाड़ी गांव
4/4
इटली में क्रैको (Craco, Italy) नाम का पहाड़ी गांव है. यह दरअसल भूतों का शहर (Ghost Town) कहलाता है. इतिहासकारों की मानें तो साल 1991 में प्लेग (Plague) और भूस्खलन (Landslide) के चलते लोग गांव से पलायन कर गए थे. तब से ही यह गांव भूतों का बन गया है. यह हॉरर वारदातों (Horror Incidents) के लिए जाना जाता है. शाम ढलने के बाद यहां किसी को भी रुकने की इजाजत नहीं होती है. Craco घूमने (Craco Italy Travel) के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है.

Facebook Conversations