घोषणा:रिसाली में होंगे 27 करोड़ के काम, अस्पताल और कॉलेज के लिए भवन, आवासीय पट्‌टा भी बांटा
त्वरित खबरे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की। इसके अलावा 27 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लोकार्पण के दौरान सीएम ने कल्याणी मंदिर से श्याम नगर चौक तक 1 करोड़ रुपए की राशि सड़क निर्माण के लिए देने की घोषणा की।

साथ ही उन्होंने एक विशेष मद अंतर्गत एक करोड़ रुपए की राशि भी उपलब्ध कराएंगे। करीब 300 से ज्यादा काम जल्द शुरू होने हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश का स्वागत कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया। स्मृति चिन्ह रिसाली आयुक्त आशीष देवांगन ने भेंट किया। निगम क्षेत्र में होने वाले कार्यों को देखकर सीएम काफी संतुष्ट नजर आए। निगम गठन के बाद पिछले दो वर्षों में 80 करोड़ के काम हुए हैं। सीएम ने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसे की कभी कमी नहीं आने दी जाएगी। लगातार काम होंगे।

रहवासियों को बांटा गया आवास का अधिकार पत्र
खुर्सीपार के वार्ड 35 के रहवासियों को पट्टा वितरण किया गया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के हाथों अधिकार पत्र सौंपा गया। इस क्षेत्र में 4 परिवार ऐसे हैं जो अति गरीब हैं जिनके पास पट्टा का राशि देने की भी स्थिति नहीं है। देवेंद्र ने इन गरीब लोगों का पट्टा की राशि अपने तरफ से दी। इनमें जोन 4 खुर्सीपार निवासी जनार्दन दीप, दुकलहाराम, राजू नाथ, मोतीलाल शामिल हैं।

3 करोड़ की लागत से होगा तालाब का सौंदर्यीकरण
पूर्व एमआईसी लक्ष्मीपति राजू ने मुख्यमंत्री का सेक्टर-9 चौक पर स्वागत किया। सीएम ने सेक्टर-9 अस्पताल के मंदिर के जीर्णोद्धार और सेक्टर 9 स्थित मानव परिसर के समीप तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। 3 करोड़ की लागत से इस सौंदर्यीकरण किए जाने की घोषणा की। पूर्व एमआईसी लक्ष्मीपति राजू ने सीएम का आभार व्यक्त किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations