1/अगस्त/2022
ग्राम पंचायत मुंगलानी के आश्रित ग्राम कोहलाकसा में गौठान निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष भावेश सिंह, सरपंच नीलेश कुमार गायत्रे व ग्राम प्रमुखों द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बड़ी अंतर्गत नवीन गौठान का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरानअतिथियांे ने पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर रोजगार सहायक खुजूलाल निषाद, कृपाराम कंवर, जनक राम कुंजाम, खोरबाहरा राम साहू, बृजभान साहू, हाकमसिंग साहू, देवलाल कंवर, चैतराम कुंजाम, डमरूलाल निषाद, किशोरीलाल साहू, नेतूराम कंवर, श्यामदास साहू, अभन बाई कंवर, छगन राम निषाद व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Facebook Conversations