रायपुर. छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा, शराब घोटाला, कोयला घोटाला मामले में एसीबी जांच में तेजी आई है. eow को जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मिल गई है. 29 मार्च से 2 अप्रैल तक जेल में बंद आरोपियों से ACB/EOW की टीम जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी. इसके लिए स्पेशल कोर्ट ने अनुमति दे दी है.
एसीबी 29 मार्च से दो अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में अलग-अलग प्रकरणों में पूछताछ करेगी. प्रवर्तन निदेशालय ईडी की विशेष अदालत में एसीबी की ओर से तीन आवेदन पेश किए गए थे. इन आवेदनों में जेल में बंद आरोपितों से पूछताछ की मांग की गई थी. शराब घोटाला, महादेव सट्टा एप और कोयला घोटाला मामले में आवेदन अदालत में राज्य सरकार के अधिवक्ताओं ने पेश कर विशेष न्यायाधीश से आग्रह किया कि ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी ने कोयला स्कैम, महादेव सट्टा एप घोटाला और शराब घोटाला मामले में अपराध दर्ज किया है. विवेचना में आरोपितों से पूछताछ की आवश्यकता है. ईडी की विशेष अदालत ने एसीबी की ओर से पेश आवेदन को स्वीकार करते हुए जेल में निरुद्ध आरोपितों से पूछताछ की अनुमति दी है.

Facebook Conversations