दुर्ग वासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी:सफर होगा आसन,फिर से 3 साल बाद एयरपोर्ट से शुरू हुई सिटी बस सेवा, महज इतना रुपए होगा किराया...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित सिटी बस का आज दोबारा शुभारंभ किया गया है।आज सुबह सवा दस बजे विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से इस बस को रवाना किया गया। यह बस नवा रायपुर स्थित विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाटागाँव, टाटीबंध, पवार हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी। बस विवेकानंद विमानपत्तन परिसर  से सुबह 8:30 बजे , 10:15 बजे , दोपहर 2:30 को और शाम 6:30  बजे छूटेगी।

इसी प्रकार पूरी तरह एयर कंडीशंड यह बस दुर्ग से सुपेला, पवार हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए एयरपोर्ट पहुँचेगी। दुर्ग से बस सुबह 7:50 बजे, सवा ग्यारह बजे, दोपहर 12:50 बजे, और शाम 4:45 बजे पर छूटेगी। इस बस के चलने से दुर्ग से एयरपोर्ट तक आने जाने वाले यात्रियों को अब बेहतर सुविधा मिलेगीं। इस बस का एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया100  होगा।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations