दुर्ग में सेक्सटॉर्शन कांड: जीजा-साली की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने तोड़ी चुप्पी, 2 लाख की वसूली के बाद की शिकायत, एक आरोपी गिरफ्तार...
त्वरित खबरें - आभा किंडो रिपोर्टिंग

दुर्ग में सेक्सटॉर्शन का खतरनाक जाल: प्यार, वीडियो कॉल और फिर ब्लैकमेल की चाल...

दुर्ग 30 जून 2025, जिले के नंदनी थाना क्षेत्र से सेक्सटॉर्शन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर रिश्तों की आड़ में चल रहे अपराध के खतरनाक चेहरे को उजागर किया है। एक महिला ने पहले युवक को प्रेमजाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो कॉल्स के ज़रिए उसकी निजी रिकॉर्डिंग बना ली। इसके बाद उसने अपने जीजा के साथ मिलकर युवक से ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपये ऐंठ लिए।

पुरानी पहचान बनी ब्लैकमेलिंग का ज़रिया

पीड़ित जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान आरोपी दामिनी सोनी से 2008 से थी। 2013 में दामिनी की शादी हो गई और संपर्क टूट गया, लेकिन 2021 में उसने दोबारा फेसबुक के ज़रिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे ये संपर्क नज़दीकी में बदल गया और दामिनी ने वीडियो कॉल के ज़रिए जितेंद्र की निजी रिकॉर्डिंग कर ली।

वीडियो वायरल करने की धमकी, घर और सैलरी में हिस्सा मांगा

कुछ समय बाद दामिनी ने इन रिकॉर्डिंग्स को वायरल करने की धमकी देते हुए जितेंद्र से अलग घर दिलाने और उसकी सैलरी का आधा हिस्सा देने की मांग की। जब जितेंद्र ने उससे बातचीत बंद कर दी, तो दामिनी ने अपने जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम (25 वर्ष) के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

2 लाख की वसूली और फिर जान से मारने की धमकी

ब्लैकमेलिंग के दौरान दोनों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 2 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी जब लालच बढ़ा तो 7 जून 2025 को दोनों आरोपी पीड़ित के गांव पथरिया पहुंचे। वहां पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

एक गिरफ्तार, एक फरार

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी महिला दामिनी सोनी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations