दुर्ग: गंदगी करने वालों की अब खैर नहीं सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना दुर्ग निगम की सख्त चेतावनी.....
गोरी शहर में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग निगम में एक सख्त कदम उठाया है निगम आयुक्त लोकेशन चंद्राकर और स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई वार्ड में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के तहत वार्ड 57 उरला संगम चौक वार्ड क्रमांक 4 गया नगर सिविल लाइन मानव भवन के पास और वार्ड 20 के नुक्कड़ोपर विशेष सफाई की गई।
इस पहल के तहत इस क्षेत्रों में नो जीवीपी पॉइंट के बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर साफ निकला है की खुले में
कूड़ा फेंकना दंडनीय अपराध है। इस चेतावनी के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने पाए जाने पर 500 से ₹1000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
निगम की टीम में नागरिकों से अपील की कि वह कचरा सिर्फ संग्रहालय वहां में ही डाले आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने विशेष रूप से सड़क किनारे फल दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वह फलों के छिलके डस्टबिन में ही डाले ताकि सड़के साफ सुथरी रहे।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य दुर्ग शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है यह कदम स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी महत्वपूर्ण है और नागरिकों को अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई है।
स्वच्छता के इस अभियान में सभी नागरिकों को भागीदारी जरूरी है। ताकि दुर्ग शहर को गंदगी मुक्त और स्वच्छ बनाए जा सकते हैं। दुर्ग निगम का यह कदम निश्चित रूप से सराहनीय प्रयास है जो शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

Facebook Conversations