दोस्तों के साथ घूमने निकला था युवक, अचानक हुआ हादसा; एक घायल
त्वरित खबरे

दुर्ग में एक तेज रफ्तार कार डिवाइड से टकराते हुए नाले के ग्रिल में जा घुसी। इस दुर्घटना में कार चालक के सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दोस्त की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सुपेला पुलिस के मुताबिक ग्रीन वेली जुनवानी निवासी कुनाल साहू पिता योगेश्वर साहू (21 साल) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कुनाल 20 नवंबर की रात कार सीजी 04 एनडी 8844 को लेकर घूमने निकला था। रात करीब साढ़े 12 बजे के करीब उसने अपने दोस्त प्रिंस और हरीश को बुलाया और तीनों कार से कोहका की तरफ निकले थे। कार कुनाल साहू चला रहा था। कुनाल कोहका अपवे दोस्त जय प्रकाश को लेने गया था। कोहका से जय प्रकाश को बैठाने के बाद वह काफी तेज रफ्तार में में सूर्य मॉल की तरफ गया। जैसे ही उसकी कार एमजे कॉलेज के पस पहुंची वह अनियंत्रित हो गई।

इससे पहले की कुनाल कार को धीमा कर पाता कार उसी स्पीड में डिवाइडर से टकराते हुए नाले के किनारे लगी ग्रिल में जा घुसी। दुर्घटना में कुनाल के सिर में गंभीर चोट आई और जय प्रकाश भी बुरी तरह घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गये जहा पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जय प्रकाश का इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations