दक्षिण पाटन के ग्रामों में भारी पेयजल संकट*
त्वरित ख़बरें निशा रिर्पोटिंग छ.ग.ब्यूरो प्रमुख

ज़िप दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने जिला प्रशासन को कराया ध्यानाकर्षण*

*पाटन विधानसभा।जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने दक्षिण पाटन के विभिन्न ग्रामों में हो रहे पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की मांग जिला प्रशासन दुर्ग से किया है।अवगत हो कि इस क्षेत्र की जीवनदायनी नदी पूरी तरफ सुख चुकी है।साथ ही विभिन्न ग्रामों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं का प्रवास इस क्षेत्र में रहता है।उन्हें डुबकी लगाकर महाकाल का दर्शन लेने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।इसके पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं विधायक भूपेश बघेल  ने इस क्षेत्र की हमेशा से लगाव रहा है,उनके शासन काल में कोई भी तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ा था।एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नहर सिपकोना माइनर इसी क्षेत्र में पड़ता है।गर्मी के दिनों में जल स्तर में भारी गिरावट आ जाती है। साहू ने जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए जल जीवन योजनान्तर्गत सभी ग्रामों में कार्य प्रगति पर है लेकिन जलापूर्ति का श्रोत का अभाव के कारण पेयजल की समस्या गंभीर हालत में है।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से निवेदन किया है कि दक्षिण पाटन के ग्रामों में खारुन नदी एवं सिपकोना माइनर से पानी प्रदाय करने का कष्ट करेंगे।जिससे जल स्तर में सुधार हो सके।साथ ही पेयजल एवं निस्तारी की समस्या का निदान हो सके*

YOUR REACTION?

Facebook Conversations