रायपुर / आज दिल्ली प्रवास के दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर माननीय सुश्री अनुसुइया उइके राज्यपाल छत्तीसगढ़ से एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की आकस्मिक मुलाकात हुई।राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदेश पधारने पर पुष्पगुच्छ देकर श्रीमती द्रोपती मुर्मू का हार्दिक अभिनंदन किया। चर्चा के दौरान राज्यपाल ने एवं मुर्मू ने राज्यपाल पद पर रहते हुए किए गए कार्यों का स्मरण किया। माननीय सुश्री अनुसुइया उइके राज्यपाल ने श्रीमती मुर्मू को शुभकामनाएं दी।

Facebook Conversations