दिग्विजय कॉलेज -जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा की मांग करते हुए प्रदर्शन
त्वरित ख़बरें - राज्यपाल व उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

कोविड संक्रमण की वजह से दिग्विजय कॉलेज में सभी कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की गई हैं। वहीं कॉलेज प्रबंधन की ओर से ऑफलाइन परीक्षा कराने का आदेश जारी कर दिया गया है। समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। सोमवार को एनएसयूआई की ओर से जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और राज्यपाल व उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ने कहा कि हम सभी को ज्ञात है कि कोविड-19 के चलते दिग्विजय महाविद्यालय की सभी कक्षाएं ऑनलाइन रूप से संचालित हुई है। महाविद्यालय द्वारा परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है जो कि ऑफलाइन रूप से संपन्न होनी है। आज एनएसयूआई की टीम ने दिग्विजय महाविद्यालय प्राचार्य से जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग कर ज्ञापन दिया गया। छात्र साहिल वर्मा एवं मोहित कोचरे ने कहा कि महाविद्यालय में अभी तक पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसी परिस्थिति में भी महाविद्यालय में ऑफलाइन रूप से परीक्षा लेना उचित नहीं है।

ऑफलाइन परीक्षा लेना सीधे से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र नेता हर्ष साहू एवं दीपक सोनकर ने छात्र हित में प्राचार्य से ऑनलाइन परीक्षा की मांग की तथा जल्द से जल्द पाठ्यक्रम पूर्ण कराने को कहा। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष अमर झा, पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष सुनील राय, प्रदेश संयोजक नेहा वैष्णव, हर्ष साहू, हर्ष महोबिया ,मोहित कोचरे, साहिल वर्मा, शिशिर सिन्हा, युगल साहू, दीपक सोनकर, आशीष सागर, जतिन, रूपेश साहू, देवेंद्र बोरकर, राहुल साहू, विनय वर्मा, यमन सांडे, शुभम प्रजापति, टिकेश देशलहरे,वैभव जैन व अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations