धर्म समाज:कलशयात्रा में शामिल हुईं 151 महिलाएं, आज होगी प्राण प्रतिष्ठा
तवरित खबरे

राजीव नगर वार्ड 19 राम जानकी मंदिर के बाजू में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। लाल व पीले परिधानों में सिर पर कलश लिए 151 महिलाओं ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की।

शनिवार सुबह 10 बजे से पं. नेक प्रसाद तिवारी के आचार्यत्व में ओडिशा पुरी से आए डॉ. देवव्रत शर्मा, बैकुंठधाम मंदिर के पुजारी पं. भरत तिवारी, पं. डिकेश प्रसाद तिवारी और पं. भरत लाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा। चालीस साल पुराना यह मंदिर बहुत छोटा था और जर्जर भी हो गया था। वार्ड की महिलाओं ने पूर्व निगम सभापति व बैकुंठधाम मंदिर के संस्थापक राजेंद्र अरोरा से मंंदिर का जीर्णोद्वार का आग्रह किया। उनकी पहल पर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations