रायपुर। धनतेरस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में इस बार रौनक देखने को मिल रही है। व्यापारिक संगठनों के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में धनतेरस पर करीब 12,000 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। वहीं राजधानी रायपुर में लगभग 2,000 करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना जताई जा रही है।
धनतेरस को देखते हुए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। सराफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर तक दुकानों और शोरूम में खास तैयारियां की गई हैं। सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह है।
इस बार सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा रौनक रहने की उम्मीद है। कई लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर नई कार, बाइक और स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की मांग भी बढ़ने की संभावना है।
व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के साथ दीपावली तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा। त्योहारी सीजन में होने वाला यह कारोबार प्रदेश के व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देगा।

Facebook Conversations