धान ख़रीदी के शुरुआती दिन 2713 किसानों ने 12686 मी. टन धान बेचा...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बेमेतरा - ज़िले में खरीफ सीजन 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गयी।  बेमेतरा जिले में शुरुआती दिन 129 धान खरीदी  केन्द्रों में 2713 किसानों ने 12686 मी. टन धान बेचा। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। सुगमता से अपने मेहनत की कमाई का वाजिब दाम के लिए  किसानों में खासा उत्साह देखा गया। किसान सवेरे से अपनी अपने-अपने साधनो छोटी वाहन अथवा ट्रैक्टर में धान लादकर खरीदी केंद्र पहुंच गए। शुरुआत दिन फिलहाल मझले किसानों को प्राथमिकता से धान बेचने का मौका दिया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations