डर के बीच लोगों ने दिखाई इंसानियत, बाजार में आई नीलगाय
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

देपालपुर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास देपालपुर के बाजार में नीलगाय आने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग डरे सहमे नजर आए तो कुछ ने तपती गर्मी में गाय को पानी पिलाया। जानकारी के अनुसार नीलगाय घायल अवस्था में मिली।

Image

देपालपुर के बाजार ओर रहवासी क्षेत्र में आज अचानक नीलगाय नजर आई है। नीलगाय को नगर में देख लोग डर गए और अफरा तफरी की स्थिति बन गई। वहीं डर के बीच मानवता ओर इंसानियत का भी खूबसूरत नजारा देखने को मिला।

दरअसल, नीलगाय घायल अवस्था में थी। जिसे देख लोग डर तो रहे थे पर तपती धूप में गाय की हालत देख लोगों ने मानवता ओर इंसानियत दिखाई और घायल नीलगाय को रस्सी से बांधकर पानी पिलाया। फिर छाव में दावा भी लगाई। जिसके बाद लोगों ने प्रशासन को दी सूचना दी। वहीं नीलगाय के ऊपर कुत्तों के नोचने के निशान मिले।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations