डिप्लोमा, बीटेक ऑनर्स व एमटेक में आज से स्टूडेंट्स को मिलेगा ऑन स्पॉट एडमिशन
त्वरित खबरे

डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और एमटेक कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन के प्रथम चरण में 22 से 23 तक और द्वितीय चरण में 26 और 27 नवंबर को प्रवेश दिया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की अध्ययन शालाओं में शुरू की गई रोजगारोन्मुखी बीटेक ऑनर्स और डिप्लोमा कोर्स में ऑन दी स्पॉट एडमिशन दी जाएगी।

तीन चरण की काउंसिलिंग के बाद भी सीटें खाली रहने की वजह से आगे के प्रवेश के लिए पीईटी और पीपीटी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। यहां बीटेक आनर्स प्रोग्राम के तहत आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस व डाटा साइंस इंजीनियरिंग कोर्स इस बार शुरू किए हैं। इसी तरह त्रिवर्षीय डिप्लोमा कोर्स के तहत इंडस्ट्रियल एंड फायर सेफ्टी इंजीनियरिंग और माइनिंग की शुरुआत की है। साथ ही स्ट्रक्चरल, बायोमेडिकल, एनर्जी एंड इनवायरमेंट, वीएलएसआई, एम. प्लान तथा वाटर रिसोर्स इंजीनियरिंग में एम.टेक कोर्स शुरू किया है। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। विश्वविद्यालय द्वारा इसे लेकर कॉलेजों को भी जानकारी भेजी गई है।

स्टूडेंट्स इस तरह ले सकेंगे प्रवेश, पंजीयन का मौका
इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए पीईटी और पीपीटी में शामिल उम्मीदवार और एमटेक में प्रवेश के लिए गेट स्कोर कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन करना होगा और डीवीसी (दस्तावेज परीक्षण) तैयार करना होगा। कुलपति डॉ. एमके वर्मा ने बताया कि विवि में संचालित कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास और बस दोनों की व्यवस्था रहेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations