डेंगू को 3 नए मरीज मिले दो की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं, डेंगू के अब तक सीजन में 76 मरीज मिल चुके
त्वरित खबरे

भिलाई  -  हाउसिंग बोर्ड में रविवार को 2 और चरोदा के इंदिरापारा में 1 डेंगू मरीज मिला है। भिलाई के दोनों मरीजों में एक 32 वर्षीय महिला और दूसरा 24 वर्षीय पुरुष है। इन दोनों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, जबकि चरोदा का मरीज रायपुर से लौटा है। वह 11 वर्षीय बालक है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिलाई के दोनों मरीजों में एक बीएम शाह अस्पताल और दूसरा शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इन तीनों मरीजों से अबतक मिले कुल डेंगू मरीजों की संख्या 76 हो गई है। इसमें 33 मरीजों का दूसरे राज्यों या शहरों से लौटना हुआ है।

Image

बाहर से आए इन क्षेत्रों के मरीज डेंगू संक्रमित मिले

नागपुर से 10, रायपुर से 5, मथुरा, आगरा, गुजरात, बालोद, ओडिशा, बिहार से एक-एक, बनारस से 2, दिल्ली से 3, हैदराबाद व अहमदाबाद से 3-3 लोग लौटे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations