रायपुर- कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बस्तर दौरे पर हैं| वे यहां फरसगांव और भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा ले रहे हैं| इस सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए| वहीं बस्तर रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की |
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईवीएम में नोटा को लेकर बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा कि, नोटा के विकल्प पर निर्वाचन आयोग को विचार करना चाहिए| कई बार जीत हार से अधिक मत नोटा को मिल जाता है. इससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ता है| ईवीएम में नोटा का विकल्प ही नहीं होना चाहिए |

Facebook Conversations