CM बघेल करेगे निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन.....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

भिलाई- छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेगें।

नगर पालिक निगम भिलाई के जोन 4 खुर्सीपार अंतर्गत निर्मित बी.पी.ओ. सेंटर, इंडोर स्टेडियम खुर्सीपार का 3 बजे लोकार्पण करने के पश्चात नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर 01 में विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा आभार सम्मेलन में भाग लेगें। इसके बाद मुख्यमंत्री नेहरू नगर चौक का सौंदर्यीकरण, पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण तथा शहीद स्मृति का लोकार्पण कर शहीद परिवार को सम्मानित करेगें। जी.ई.रोड नेहरू नगर में निर्मित नेहरू तारा मण्डल का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेगें। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया, भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव, जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अंत्यावसायी सहकारी समिति के उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, क्रेडा सदस्य विजय साहू, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद उपस्थित रहेगें।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations