सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र के चकदही नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
चौकी प्रभारी भिपेन्द्र पाठक ने बताया है कि पानमती बैगा पिता मोहनलाल बैगा उम्र 6 वर्ष निवासी चरकी करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ ननिहाल मझिगवां गांव में आई थी। बच्ची की मां उसे मायके में छोड़कर दोबारा वापस चरकी गांव चली गई। रविवार को दूसरे छोटे बच्चों के साथ में पानमती बैगा चकदही नदी में नहाने के लिए गई। जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामा राम बहादुर बैगा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Facebook Conversations