छुईखदान जनपद सीईओ प्रकाशचंद तारम और उनकी पत्नी दुर्घटना में घायल ,
त्वरित ख़बरें - बाइक सवार को बचाने के फेर में सीईओ हुए घायल

बाइक सवार को बचाने के फेर में सीईओ हुए घायल

खैरागढ़ मार्ग पर रविवार को ठेलकाडीह के पास दोपहर 12 बजे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में छुईखदान जनपद सीईओ प्रकाशचंद तारम और उनकी पत्नी दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों किसी काम से राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर में सीईओ स्टेयरिंग मोड़ दी। कार सड़क किनारे पत्थर से जा टकराई। जिससे सीईओ और उनकी पत्नी को चोटें लगी हैं। दोनों को पेंड्री मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।​​​​​​​

YOUR REACTION?

Facebook Conversations