छत्तीसगढ़ रायपुर समेत कई जिलों में छाए रहेंगे बादल आज भी हल्की बारिश के आसार, पारा बढ़ा.
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग
छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। साथ ही सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।इसके वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज भी प्रदेश कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री तक जा पहुंचा है। प्रदेश में लगातार नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। आज गुरुवार को प्रदेश के रायपुर बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं कल यानि शुक्रवार को प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटा से हवाएं चलने की संभावना है।
Image  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations