छत्तीसगढ़ मुक्तिमोर्चा : 50 श्रमिकों को काम पर लेने से मना किया गया ....
त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगांव-  खेतान फर्टीलाईजर एण्ड केमिकल्स प्रा.लि. फरहद, पो.सोमनी, जिला- राजनांदगांव संस्थान द्वारा आज दिनांक 6.07.2023 से करीब 50 श्रमिकों को काम पर लेने से मना किया गया, श्रमिकों को ही नोटिस या किसी भी तरह का पत्र नहीं दिया गया। संस्थान के अधिकारियों से चर्चा करने पर मौखिक रूप से कहा गया कि अभी संस्थान में कार्य नहीं है, जब आवश्यकता होगी तब आप लोगों को कार्य पर बुला लेंगें। इसके पूर्व भी प्रतिवर्ष संस्थान द्वारा कंपनी माह जुलाई से माह अक्टूबर तक बंद किया जाता रहा है, उसकी मजदूरी श्रमिकों को भुगतान नहीं की जाती। 

दिनांक 06.07.2023 को श्रमिकों को काम पर नहीं लिये जाने के विरोध में श्रमिकों ने कंपनी के सामने धरना प्रदर्शन किया एवं नारे बाजी की गयी, जिसमे छत्तीसगढ मुक्तिमोर्चा के महासचिव पूनाराम साई, विरेन्द्र देशलहरे, देवमवीर बहादुर, नरेश मारकण्डे, राजेन्द्र मात्रे, बसंत बहादुर, विनोद बांधे भीमसेन आदि मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations