छत्तीसगढ़ में विधायक के खिलाफ बगावत : पर्यवेक्षक के सामने कांग्रेसियों ने निकाला आक्रोश....नए चेहरे को टिकट देने की मांग....
त्वरित ख़बरें

धमतरी- जिले के सिहावा विधानसभा में भी विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के खिलाफ बगावत के सूर उठने लगे हैं|नगरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों ने पार्टी को लिखित प्रस्ताव दिया है, जिसमें डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के अलावा किसी भी अन्य को टिकट देने की मांग की गई है |

पार्टी के पर्यवेक्षक रवि घोष के सामने कांग्रेसियों ने आक्रोश निकाला| कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने प्रस्ताव में डॉ. लक्ष्मी ध्रुव को फिर टिकट दिया गया तो सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है| कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा, अगर लक्ष्मी ध्रुव को पार्टी टिकट देती है तो सभी कार्यकर्ता चुनाव में काम नहीं करेंगे| कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सिहावा विधानसभा में नए चेहरे को टिकट दिया जाए |

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations