छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 7 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया
त्वरित ख़बरें - 41 साल के ऑटो चालक ने रास्ते में गाड़ी रोककर जबरदस्ती बिठाया, फिर किया दुष्कर्म; अब गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 7 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। 41 साल के ऑटो चालक ने उसे रास्ते से जबरदस्ती कर अपने गाड़ी में बिठा लिया था। इसके बाद उससे रेप किया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने 8 साल के भाई के साथ शुक्रवार सुबह 8 बजे अपने नानी के घर से वापस अपने घर आ रही थी। इतने में आरोपी महेश कुमार ओझा रास्ते में अपनी ऑटो लेकर पहुंच गया। इसके बाद उसने दोनों भाई बहन को रोक लिया और लड़की के भाई को वहां से भगा दिया।

भाई को भगाने के बाद आरोपी ने बच्ची को जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और वहां से निकल गया। बाद में महेश ने बच्ची के साथ रेप किया और बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर निकल गया। घटना के बाद लड़की रोती हुई अपने घर पहुंची और अपने  परिजनों को इस बात की शिकायत की। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महेश कुरूद इलाके का रहने वाला है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations