छत्तीसगढ़ में भी कम हो सकता है पेट्रोल-डीजल पर वैट.... मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान....
रायपुर। रायपुर में आज पेट्रोल 101.88 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 93.78 रुपये प्रति लीटर है। छत्तीसगढ़ सरकार के GST मंत्री TS सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। TS सिंहदेव ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें छत्तीसगढ़ में भी कम हो सकती हैं, इस मामले में GST विभाग प्रस्ताव तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगे राज्यों के दामों की तुलना कर रहे हैं। विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतिम निर्णय लेना है।
बता दें कि दिवाली से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है जिसके बाद बीजेपी शासित राज्यों समेत करीब 22 अन्य राज्यों ने वैट कम कर दिया है, वहीं कांग्रेस शासित राज्यों में अभी वैट कम करने को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री टीएस सिंहदेव 1 से 2 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती को लेकर प्रस्ताव राज्य सरकार को सौंपेंगे। माना जा रहा है कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वैट कुछ कम कर सकती है। राजनांदगांव रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कीमतें कम की है, उसका सीधा असर राज्यों के वित्तीय भार पर पड़ेगा, क्योंकि केंद्र ने एक्ससाइज ड्यूटी घटाई है, मतलब एक्ससाइज ड्यूटी का जो एक बड़ा हिस्सा राज्यों को मिलता था, करीब 40-42 प्रतिशत उसमे सीधे तौर पर कटौती हो गयी।

Facebook Conversations