छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, राजनांदगांव संभाग में घर एवम सड़क पर बिछी बर्फ की चादर
त्वरित खबरें/ रिर्पोटिंग हेमकुमार बंजारे राजनांदगांव ब्यूरो प्रमुख त्वरित खबरें अखबार

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मौसम में करवट बदली और घने काले बादल छा गए। मौसम में आए बदलाव के बाद प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सरगुजा संभाग के कोरिया, सूरजपुर, अंबिकापुर, दुर्ग संभाग के कवर्धा, दुर्ग और बेमेतरा में तेज बारिश हुई है। सरगुजा संभाग के कई स्थानों व कवर्धा जिले साथ ही राजनांदगांव जिले के सभी संभागो में ओले गिरे हैं। ओलावृष्टि व बारिश से पूरा क्षेत्र हिल स्टेशन की तरह दिखने लगा है। ओलावृष्टि के बाद सड़क पर बर्फ की चादर बिछ गई है। इधर बारिश की वजह से तापमान में भी 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ गई है। वहीं ठंड व बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। 

राजनंदगाव के ग्राम चारभाठा के किसान हाथ में ओला बर्फ लिए अपनी बेबसी बताते हुए की किस तरह अचानक हुए बारिश से  उसकी किसानी पानी की धार बन गई हैं अब किसान के सामने उसका पूरा परिवार हैं जो इस मौसम की मार झेलेगा l इस तरह के बारिश ओलावृष्टि ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया किसान के लिए उसकी किसानी व उससे होने वाली उपज ही किसान एवम उसके परिवार का वर्ष भर जीविका के रूप होती हैं इस प्रकार मौसम का बदलाव किसानों को बेबस कर छोड़ दिया l

राजनांदगांव जिले के ग्राम चारभाठा में हुई ओला वृष्टि

https://www.youtube.com/shorts/null

राजनांदगाव जिले के ग्राम चारभाठा में हुई ओला वृष्टि

YOUR REACTION?

Facebook Conversations