घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया
दुर्ग : थाना धमधा क्षेत्र अंतर्गत एक महिला द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें रात्रि लगभग 10:00 बजे उसके निवास स्थान पर आरोपी द्वारा अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। शिकायत पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले में अपराध क्रमांक 35/2026 अंतर्गत धारा 331(6), 74, 75(2), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 11(2), 12 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे 24 घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय दुर्ग में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटनास्थल :थाना धमधा क्षेत्र अंतर्गत, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम : लक्ष्मण वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम हिरतरा, थाना धमधा, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री : प्रकरण में कोई जप्ती नहीं
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना धमधा में पदस्थ थाना प्रभारी, विवेचक एवं पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Facebook Conversations