दुर्ग । छग की राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पाण्डे की सीट रिक्त हो गई है।इनके स्थान पर भाजपा हाईकमान किसको राज्यसभा भेजती है।इसको लेकर भारी गोपनीयता बरती जा रही है।सूत्र बता रहे है कि पुनः सरोज पाण्डे को अवसर मिल सकता है। अथवा कोरबा लोकसभा सीट से उन्हें मैदान में उन्हें पार्टी उतार सकती है |
छ.ग. मे 11 लोकसभा सीट के चुनाव के लिये मतदाता सूचि बनना सुरु हो गया है।लेकिन इस बार भाजपा दूर्ग लोकसभा सीट से किसको मैदान में उतारती है।जिसको लेकर ससय की स्थिति निर्मित होती जा रही है।क्योकि दिल्ली में कोई भी भाजपा का बड़ा लीडर किसी भी वर्तमान सासद या दावेदार से नही मिल रहे है। सूत्र बताते है की वर्तमान दूर्ग लोकसभा के सासद विजय बघेल की टिकट लगभग तय है।लेकिंन वे पाटन से सी एम के खिलाफ चुनाव हार गए है।जिसको लेकर ससय निर्मित होती जा रहा है। सूत्र बताते है की दूर्ग लोकसभा चुनाव हेतु पार्टी किसी मजबूत सामान्य वर्ग के लीडर की तलाश कर रही है।जिसमे पाटन विधानसभा के कुम्हारी नगर पालिका परिसद के लिडर राकेश पांडे का नाम दिल्ली के गलियारे में घुम् रहा है। साथ ही बर्तमान जिलाअध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पूर्व मन्त्री रमशिला साहू,जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र साहू, दीपक ताराचंद साहू, प्रीतपाल बेलचनंदन के नामो की चर्चा है।लेकिन पिछली बार के 11 लोकसभा सीट को एक झटके मे पार्टी ने बदल दिया था।जिसको लेकर डर बना हुआ है।
छग मे कॉंग्रेस 11 लोकसभा सीट पर किसको मैदान में उतारेगी जिसको लेकर पार्टी मे मंथन चल रहा है।सूत्र बताते है की दूर्ग लोकसभा के लिये कांग्रेस से पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला सहकारी केन्दीय बैंक दूर्ग के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र साहू, पुराने युवा कांग्रेस नेता व छग के कॉंग्रेस महासचिव दीपक दुबे, किसान नेता राकेश ठाक़ुर,मंडी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अस्वनी साहू, क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू के नामो की भी चर्चा हो रही है |

Facebook Conversations