CG ब्रेकिंग:अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूर की लाश रस्सी में लटकी हुई पाई गई, मची अफरा तफरी, जांच में जुटी पुलिस.....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

CG ब्रेकिंग:अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूर की लाश रस्सी में लटकी हुई पाई गई, मची अफरा तफरी, जांच में जुटी पुलिस.....

छ.ग, बलौदाबाजार जिले के हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में एक बेहद दर्द दुखद घटना घटी है, जहां एक मजदूर की लाश रस्सी में लटकी हुई पाई गई।यह घटना प्लांट के मजदूरों के विश्राम गृह के पास घटी,जिसमें पूरी परिसर में अफरा -तफरी मच गई। इस खबर के फैलते ही मजदूरों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटनापूर्ण घटना के बाद पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही प्रबंधन ने मजदूर की लाश को रस्सी से उतारकर वहां से हटा दिया था। मजदूरों के नाम न छपने के शर्त पर कहा है कि जब भी प्लांट में कोई गंभीर घटना होती है तो कंपनी उसे दबाने की कोशिश करती है मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन अक्सर उन्हें दबाव में रखकर घटनाओं को छिपाने का प्रयास करता है और नौकरी से निकलने की धमकी भी दी जाती है। इस वजह से मजदूर भयभीत रहते हैं। और अपनी बात खुलकर नहीं रख पाते।

घटना की सूचना मिलते ही सोहेला थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है और मजदूरों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया जा रहा है पुलिस चार्ज जारी है लेकिन अभी तक घटना के पीछे का कारण स्पष्ट हो पाया है एसडीओपी भाटापारा ऐश्वर्या चंद्राकर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी।

इस दुखद घटना ने प्लांट के मजदूरों में असंतोष और भय का माहौल पैदा कर दिया है। प्रबंधन और मजबूर के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations