परिवार के साथ टॉकीज में फिल्म देखने गए दूघ डेयरी संचालक से मारपीट करके चार बदमाश मोबाइल और पैसा लूट ले गए। पुलिस ने शिकायत के बाद चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को चारो को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। मोहन नगर पुलिस ने गंजपारा निवासी अमन शर्मा की शिकायत पर देवेंद्र उर्फ मोन्टू विश्वकर्मा, प्रवीण उर्फ निक्की मेश्राम, रंगरेज उर्फ टकला और दीपेश साहू सभी निवासी शंकर नगर को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी अमन ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10.30 बजे की है। वह अपनी पत्नी और बहन के साथ स्टेशन रोड स्थित टॉकीज में फिल्म देखने गया था। उनकी सीट के सामने वाली सीट पर चारों बदमाश बैठे हुए थे। फिल्म देखने के दौरान चारो हुल्लड़ कर रहे थे। चारों को गाली गलौज करने के लिए मना किया तो मारपीट करने लगे। इसी दौरान मोबाइल और 41 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद उसने पुलिस को शिकायत की। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है।
त्वरित खबरे

Facebook Conversations