बोलेरो ने मारी ठोकर, पदुमनगर निवासी बाइक सवार की मौत
त्वरित खबरे

सर्विस रोड पर रांग साइड से गुजर रही बोलेरो ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्ककर मार दी। हादसे में बाइक सवार पदुमनगर निवासी विक्की उर्फ शिव कन्नौजे (25 वर्ष) की मौत हो गई। घटना भिलाई-3 थाना अंतर्गत पालिका बाजार के सामने घटित हुई। आरोपी बोलेरो चालक फरार है।

मृतक विक्की बुधवार की सुबह बाइक लेकर अपने घर से पुराने थाने के पीछे परीचित से मिलने जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। बहरहाल पुिलस ने सीसी टीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके आधार पर बोलेरो चालक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इधर अमलेश्वर थाना अंतर्गत जामगांव एम और मोतीपुर के बीच बुधवार की सुबह 9 बजे कार और सूमो गाड़ी आपस मेंं भिड़ गए। दुर्घटना में दोनों वाहन पलट गए। इससे वाहन में बैठे यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दोनों गाड़ियों में 11 लोग सवार थे। सभी बालोद से काम के सिलसिले में रायपुर जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल घर लौट गए। पुलिस ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर मामले में शिकायत की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations