बिलासपुर हाईकोर्ट में यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों से निपटने के लिए आंतरिक शिकायत समिति का किया गया पुनर्गठन, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बिलासपुर। यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों से निपटने के लिए उच्च न्यायालय में आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया गया है. जस्टिस रजनी दुबे को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं हाईकोर्ट में लीगल सेक्रेटरी ओमप्रकाश सिंह चौहान इस समिति का सचिव बनाया गया है. इस संबंध में बिलासपुर हाईकोर्ट द्वारा आदेश और आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों के नामों की सूची जारी की गई है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations