राजनांदगांव १४ अप्रैल
विद्युत कंपनी द्वारा राजनांदगांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने लगभग 1 करोड़ 68 लाख की लागत से 132/33 केवी उच्चदाब उपकेन्द्र डोंगरगांव से छुरिया तक नई 33 केवी लाइन सृजित कर चार्ज कर लिया गया है। इस नई 33 केवी लाइन की लंबाई 132/33 केवी उच्चदाब उपकेन्द्र डोंगरगांव से 33/11 केवी सबस्टेशन छुरिया तक 25 किलोमीटर है।
डोंगरगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता केवी मैथ्यू ने बताया कि इस नई 33/11 केवी लाइन के क्रियाशील हो जाने से छुरिया उपकेंद्र के 5 एमवीए के कुल 2 नग एवं 3.15 एमवीए के 1 नग पॉवर ट्रांसफार्मरों को कुल 13.15 एमवीए विद्युत क्षमता की विद्युत सप्लाई दी जा रही है, जिससे छुरिया वितरण केंद्र के लगभग 66 ग्रामों के 13432 घरेलू एवं कृषक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

Facebook Conversations