बीएसपी 117 रन और प्लेट कंबाइंड 106 रनों पर सिमटी, गेंदबाज छाए रहे, आज अंतिम दिन...स्व. रियाजुद्दीन स्मृति अंडर-19 टूर्नामेंट:
त्वरित खबरे

स्व. रियाजुद्दीन स्मृति अंडर-19 अंतर जिला एलिट ग्रुप के तहत बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर-1 और न्यू ग्राउंड कांकेर में सेमीफाइनल मैच खेले जा रहे हैं। बुधवार को मैच का दूसरा दिन रहा, यह पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा। पहली पारी में अच्छी शुरुआत के बाद भी दूसरे दिन जवाबी पारी खेलने वाली बीएसपी और प्लेट कंबाइंड की टीमें सस्ते में सिमट गईं।

अब संघर्ष कर रही हैं। गुरुवार को मैच का आखिरी दिन है। खेल में हुए उलटफेर से पहली पारी में बढ़त बनाने वाली टीमों के लिए फाइनल का रास्ता आसान हो सकता है। कांकेर न्यू ग्राउंड में बीएसपी और बिलासपुर के बीच चल रहे मैच के दूसरे दिन बीएसपी ने एक विकेट पर 40 रनों से आगे शुरुआत की। पहले दिन के खेल में बीएसपी की पकड़ थी। दूसरे दिन के खेल में लंच के बाद ही पूरी टीम 117 रन बनाकर आल आउट हो गई। बिलासपुर की टीम ने पहली पारी में 141 रन बनाए हैं। इस तरह बीएसपी पहली पारी में 24 रन से पिछड़ गई। वहीं दूसरी पारी में बिलासपुर की टीम ने 7 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। इस तरह उसकी बढ़त 132 रन हो गई है। सेक्टर-1 क्रिकेट ग्राउंड में यह मैच चल रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations