भिलाई: वैशाली नगर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट से बवाल समर्थकों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, परिवार ने दी सफाई....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

भिलाई: वैशाली नगर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट से बवाल समर्थकों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, परिवार ने दी सफाई....

दुर्ग: जिले के भिलाई वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ एक युवक द्वारा फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी के चलते माहौल गर्म हो गया इस घटना के बाद विधायक के समर्थक बड़ी संख्या मैं छवनी थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक, प्रदीप सेनगुप्ता, को गिरफ्तार कर लिया आ उसे जेल भेज दिया गया।

फेसबुक पोस्ट और प्रतिक्रिया: 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक -36 निवासी प्रदीप सेनगुप्ता ने सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ एक विवादातस्प पोस्ट लिखा। हालांकि विवाद बढ़ते देख उसने कुछ घंटे बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन तब तक कई लोगों ने उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर उसे वायरल कर दिया। पोस्टमें विधायक के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था, जिससे विधायक समर्थकों में नाराजगी फैल गई।

परिवार का पक्ष: 

प्रदीप सेनगुप्ता की अर्चना सेनगुप्ता ने कहा कि कुछदिन पहले उनके भाई की कर का कांच तोड़ दिया गया था जिसकी शिकायत उन्होंने पहले से पुलिस को की थी उनका कहना है कि पुलिस ने उस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे प्रदीप नाराज़ था। उन्होंने यह भी बताया की प्रदीप ने गुस्से में आकर फेसबुक पर पोस्ट की लेकिन तुरंत उसे डिलीट कर दिया। अर्चना का कहना है कि वह अपने भाई की जमानत करने के बाद पूरी सच्चाई सामने लाएंगी।

पुलिस का बयान:

छावनी थाना पुलिस के मुताबिक उन्हें विधायक के समर्थकों से शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations