भिलाई से नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार......
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

भिलाई. पुरानी भिलाई पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपहरण कर भगा ले गया था| आरोपी युवक नाबालिग को भिलाई से महाराष्ट्र के अहमदनगर ले गया|

अहमदनगर में उसने एक नाबालिग के साथ जबरन संबंध बनाए. परिजनों की शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है. करीब 18 दिन बाद महाराष्ट्र से पकड़े गए नाबालिग को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया|

मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में 10 मई को पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. आवेदक ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात युवक अपहरण कर ले गया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

 इस दौरान अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच चल रही थी| इस दौरान पता चला कि नाबालिग का अपहरण अरमान नाम के युवक ने किया है. इसके बाद पुलिस अरमान की तलाश में जुट गई.

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अरमान पिंडरी-42 झारखंड के हजारीबाग जिले के चरखी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पहले भिलाई-3 में काम किया करता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक नाबालिग से हुई और उसने उसे बहला-फुसलाकर एक दिन उसका अपहरण कर ले गया |

इसके बाद पुलिस की एक टीम झारखंड पहुंची और परिवार से पूछताछ की. इसी दौरान पुलिस को उसका मोबाइल फोन नंबर मिल गया| मोबाइल नंबर लोकेशन डेटा के आधार पर पता चला कि आरोपी अहमदनगर जिले (महाराष्ट्र) में है। इसके बाद, पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र गई, आरोपी को गिरफ्तार किया, नाबालिग लड़की को वापस लाया और उसे उसके परिवार को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.

आपको बता दें कि इस मुद्दे पर हिंदू रक्षा मंच ने भी पुरानी भिलाई थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था व हिंदू रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भी आश्वासन दिया कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. शिकायत दर्ज होने के करीब 18 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations