भिलाई नगरMLA देवेंद्र यादव आजादी के 76 वर्ष पर निकालेंगे 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा... हजारों लोग होंगे....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

.नन्हे मुन्ने बच्चे बनेंगे फ्रीडम फाइटर...

भिलाई- भिलाई में आजादी के 76 वर्ष की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी विधायक देवेंद्र यादव हजारों शहर वासियों के साथ मिलकर यह यात्रा निकालेंगे आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है | इस यात्रा में नन्हे-मुन्ने महात्मा गांधी भारत माता सुभाष चंद्र बोस आदि महापुरुष का रूप धरे बच्चे भी इस यात्रा में शामिल होंगे की तैयारी की जा रही है हर साल की तरह इस साल भी विधायक देवेंद्र यादव तिरंगा यात्रा निकालने वाले हैं |

 इसके लिए तैयारी चल रही है 12 ,13 और 14 अगस्त को यात्रा निकाली जाएगी शहर के सभी वार्डों और गलियों से होकर यात्रा निकाल निकलने में शहर भर के हजारों लोग शामिल होंगे देश की आजादी के76 साल होने पर देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की याद में विधायक देवेंद्र यादव विधानसभा क्षेत्र में 76 किलोमीटर की आजादी की तिरंगा यात्रा करेंगे,पिछले साल भी भव्य यात्रा निकाली गई |

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आज बलिदान शांति सत्यता पवित्रता वैभव संपन्नता इन तीनों रंगों से मिलकर बनता है हमारा तिरंगा तिरंगे की आन बान और शान को बनाए रखते हुए भिलाई के हर गली मोहल्ले से गुजरेगी 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा क्योंकि भारत के हृदय में बसता है भिलाई और भिलाई के दिल में बसता है तिरंगा आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने की अवसर पर 12 से 14 अगस्त तक भिलाई में तिरंगा यात्रा की किया जाएगा जिसमें पूरे शहर वासी सादर आमंत्रित हैं |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations