भिलाई में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 1 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि भिलाई-03 के बिजली नगर मैदान स्थित खंडहर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश बारिक (36 वर्ष) निवासी लोधीपारा, खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कपड़े के थैले से 30 पौवा देशी मसाला शराब (कुल 5.400 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,000 रुपये है।

पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और बेचने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 331/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, नशे और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब, मादक पदार्थ या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations