एसएसपी के निर्देश पर एक फिर 23 थाना प्रभारियों की विशेष टीम ने हुक्का बार को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी की अगुवाई में बनी इस टीम ने शुक्रवार देर शाम 7 बजे दुर्ग-भिलाई शहर के 18 से अधिक हुक्का बार कैफे, रेस्टोरेंट्स, होटल एवं पेइंग गेस्ट हॉस्टल में अलग-अलग छापेमारी की। इसके लिए 23 अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। जिसमें 100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्ग भिलाई शहर में हुक्का बार बंद कराने के लिए कुछ दिन पहले 18 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। इसके बाद फिर से उन्हें पता चला कि कुछ लोग चोरी छुपे हुक्का बार चला रहे हैं। इस शिकायत को देखते हुए एक फिर से 23 थाना प्रभारियों की अगुवाई में अलग-अलग टीम बनाई गई। इसके बाद एएसपी संजय ध्रुव ने उन्हें छापेमारी करने की जगह का नाम छापेमारी से कुछ देर पहले बताया।
सील बंद किए गए कैफे व रेस्टोरेंट की भी की गई जांच
छापेमारी के दौरान पूर्व में हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए जिन रेस्टौरेंट एवं कैफ़े को सील बंद किया गया था उनकी भी जांच की गई। जांच के दौरान सभी सील बंद किए गए हुक्का बार सीलबंद पाए गए।

Facebook Conversations